बाराबंकी स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, चार ट्रेनों में 353 बिना टिकट व अनियमित यात्री पकड़े
इनसे ₹1,28,880 किराया तथा ₹1,76,500 जुर्माना सहित कुल ₹3,13,480 की राशि वसूल
Lucknow/Barabanki: बाराबंकी स्टेशन पर शनिवार को विशेष जांच अभियान में चार ट्रेनों से कुल 353 यात्री पकड़े गए। इनमें वे लोग शामिल हैं जो बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते हुए मिले। जिनसे ₹1,28,880 किराया तथा ₹1,76,500 जुर्माना सहित कुल ₹3,13,480 की राशि वसूल की गई।
Sr. DCM समर्थ गुप्ता के निर्देशन व ACM कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में चला अभियान

यह अभियान उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में चला। समर्थ गुप्ता के मुताबिक, अभियान के दौरान गाड़ी संख्या गोरखधाम सुपरफास्ट एक्स्प्रेस (12556), फरक्का एक्सप्रेस (15744), गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) एवं मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस (11080) में सघन टिकट जांच की गई।
यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करने की अपील

अभियान में 12 पुरुष एवं 07 महिला टिकट जांच कर्मी सहित कुल 19 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
Comments are closed.