Bank of Baroda ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें क्या है मामला

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि, सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक

10

पटना, 11 सितंबर।

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ी पहल करते हुए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। बैंक के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

 

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन और आपदा की परिस्थितियों में मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। बैंक की ओर से दी गई यह राशि संकट के समय प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों की मदद में उपयोगी साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ी ऐसी पहलें आपदा और विपरीत परिस्थितियों में लोगों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस पहल को मुख्यमंत्री ने सराहनीय सहयोग बताते हुए धन्यवाद दिया।

Comments are closed.