विशेष अभियान में 115 अनियमित टिकट यात्रा के मामले पकड़े, ₹94,185 का रेल राजस्व वसूल

यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही सफर करने की अपील

30

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चेकिंग अभियान में कुल 115 अनियमित टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए। इस दौरान किराये के रूप में ₹39,590 एवं ₹54,190 जुर्माना काटा गया। कुल ₹94,185 का रेल राजस्व वसूल किया गया।

तीन ट्रेनों में चला चेकिंग अभियान

9 सितंबर को सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। दून एक्सप्रेस (13010), Mumbai LTT Amrit Bharat Express (22112) एवं बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) में जांच कर्मचारियों की टीम ने टिकट चेकिंग की।

यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही करें सफर 

समर्थ गुप्ता के मुताबिक, अभियान में वाणिज्य विभाग के 9 कर्मचारियों के साथ 3 RPF के जवान भी शामिल रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

Comments are closed.