आजमगढ़: एसडीएम ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

अगर कोई दिक्कत हो तो तत्काल मेरे नंबर पर कॉल करें- एसडीएम

0 287

आजमगढ़, उपेन्द्र कुमार पांडेय।
निजामाबाद के उपजिलाधिकारी सन्त रंजन ने मंगलवार शाम को तहसील क्षेत्र के मिठ्ठनपुर सोफीपुर गांव और कस्बा में गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होनें पशुओं के रखरखाव और खाने पीने कि व्यवस्था का देखी। साथ ही भूसा, खुद्दी हरा चारा के बारे में जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा सभी पशुओं कि देख- रेख की व्यवस्था की गई है। उन्होनें पशु चिकित्सा विभाग से बात कर कहा कि तहसील क्षेत्र में जितने भी गौशाला हैं। समय- समय पर जानवरों इलाज किया जाए। पशु चिकित्सा विभाग हर गौशाला में आकर इलाज के साथ टीकाकरण भी करे। उपजिलाधिकारी संत रंजन ने गौ शाला कमियों से कहा कि अगर कोई दिक्कत हो तो तत्काल मेरे नंबर पर कॉल करें।

Leave A Reply