#AYUSHMAN YOJANA में गड़बड़ी उजागर, जिम्मेदारों पर हुई यह बड़ी कार्रवाई, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर!

महिला डॉक्टर की सेवाएं समाप्त, नोडल अधिकारी को CHC से किया संबद्व

0 95

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां जिला नोडल प्रभारी समेत महिला डॉक्टर पर गाज गिरी है। इसमें महिला डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। जबकि नोडल को CHC से संबंद्व किया गया है। सीएमओ ने आयुष्मान का नया नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिनके जरिए अब आयुष्मान योजना का जिले में संचालन किया जाएगा।
आयुष्मान योजना के तहत जिले के निजी अस्पतालों को सूचीबद्व किया जाता है। आयुष्मान में संविदा पर एक महिला डॉक्टर तैनात थी। MBBS डिग्री धारक न होने बाद वह निजी अस्पतालों का विजिट करती थी। इसे लेकर बीते साल खूब बखेड़ा हुआ था। अफसरों ने मामले में लीपापोती करके मामले को निपटा दिया था। आयुष्मान पैनल में निजी अस्पताल को शामिल करने में गड़बड़ी का आरोप था। मामले की शिकायत शासन तक पहुंची। मामले की जांच हुई। जांच में मामला सही निकलने पर शासन ने कार्रवाई के आदेश दे दिए। जिसके बाद आयुष्मान नोडल डॉ संदीप सिंह को इंदिरा नगर सीएचसी से अटैच किया गया। वहीं आयुष्मान में तैनात रही महिला डॉक्टर डॉ इच्छा कालरा की सेवाएं समाप्त कर दी गई। सीएमओ ने आयुष्मान का नया नोडल डॉ. विपिन मिश्रा को नियुक्त किया है। CMO डॉ. मनोज के मुताबिक, महिला डॉक्टर की सेवाएं समाप्त की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.