लखनऊ: मौरंग लदा डंपर झोपड़ी में पलटा, दंपती समेत दो बच्चों की दबकर मौत
आठ माह की गर्भवती महिला का फट गया था पेट
लखनऊ, संवाददाता।
बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास अयोध्या हाइवे पर शुक्रवार देर रात मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक झोपड़ी में घुसते ही पलट गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। एक सात साल की बच्ची बाल- बाल बच गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। हादसे में उसका पेट फट गया था।
मूल रूप से बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स कारीगर था। वह हाइवे किनारे झोपड़ी में पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी (13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। शुक्रवार रात सब झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब दो बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस कर पलट गया। उमेश, नीलम, गोलू और सनी की दबकर मौत हो गई। वैष्णवी हादसे की चपेट में आने से बच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नीलम के भतीजे धरम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।
Related Posts