ISI के जासूस को मिली उम्रकैद की सजा, जानकारी साझा करने का आरोप

0 142

नागपुर

नागपुर की एक अदालत ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले निशांत अग्रवाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि वह ब्रह्मोस के एक पूर्व इंजीनियर भी रह चुके है। अग्रवाल पर भारत की खुफिया जानकारी देने का आरोप था। इस मामले में उन्हें 2018 में  गिरफ्तार किया गया था। अब अदालत में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निशांत भारत की डीआरडीओ और रूस की सैन्य औद्योगिक कंसोर्शियम (एनपीओ माशिनोस्ट्रोयेनिया) के जॉइंट वेंचर- ब्रह्मोस एयरोस्पेस में सीनियर सिस्टम इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित करने पर काम कर रही है, जो कि जमीन, हवा, समुद्र और समुद्र के अंदर से भी लॉन्च की जा सकती है।

Leave A Reply