India Alliance: कांग्रेस दिल्ली में कन्हैया कुमार, उदित राज, को मैदान में उतारेगी

0 200

नई दिल्ली

दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा आज करेगी। इसमें पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार,  उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज, शामिल है।  देश में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतर रही है वहीं दूसरी ओर दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन साथ मिलकर लड़ेगी। इसमें से चार सीट पर आम आदमी पार्टी तो वही तीन सीटों पर कांग्रेस अपनी उम्मीदवारों को मैदान में उतरेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस समय नहीं की है।

Leave A Reply