अधीर रंजन चौधरी की लोकसभा में वापसी

रद्द हुआ कांग्रेस के लोकसभा सांसद का निलंबन रद्द

0 119

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में फिर से पार्टी की आवाज उठा सकेंगे। सूचना मिली है कि उनका निलंबन वापस हो गया है। 10 अगस्त को अधीर रंजन चौधरी को पीएम मोदी पर की गईं कुछ टिप्पणियों और उनके आचरण के कारण लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था।
ऐसी सूचना मिली है कि अधीर आज संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं है, अगर कुछ आपत्तिजनक था तो वह खेद प्रकट करते हैं। समिति अधीर रंजन के बयान से संतुष्ट थी और निलंबन वापसी की सिफारिश को लोकसभा अध्यक्ष को भेजा गया था।

Leave A Reply