समाजसेवी संजीव रस्तोगी का कृतित्व सदैव प्रेरणा स्रोत: हरी जीवन, परामर्श केंद्र पर हुई श्रद्धांजलि सभा

समाज ने बताया अपूरणीय क्षति, संजीव रस्तोगी को याद कर नम हुईं आंखें

13

Lucknow: वरिष्ठ समाजसेवी संजीव रस्तोगी के आकस्मिक निधन से पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से शोकाकुल हरिश्चंद्र वंशीय समाज के तत्वावधान में गुरुवार को खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संजीव रस्तोगी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति

Lucknow
Lucknow

इस अवसर पर समाज के संरक्षक हरी जीवन, अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी, रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के सहमंत्री प्रमोद रस्तोगी, सुधांशु रस्तोगी एवं होलिकोत्सव समिति के मंत्री अभिनव रस्तोगी एवं अजय रस्तोगी ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाज सेवा को समर्पित था पूरा जीवन

वक्ताओं ने कहा कि संजीव रस्तोगी का पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित था। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनका जाना समाज के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Comments are closed.