DRM ने चौखंडी, जंघई और वाराणसी जंक्शन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

यात्री की मांग पर कोच पोजिशन बोर्ड लगाने के निर्देश, DRM ने तीन स्टेशनों का लिया जायजा

34

Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को प्रयागराज के चौखंडी, जौनपुर के जंघई एवं वाराणसी जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

चौखंडी स्टेशन पर दिए सुधार के निर्देश

निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी
निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक DRM ने चौखंडी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-1, फुट ओवर ब्रिज, शौचालय, स्टेशन मास्टर कक्ष, आईपीएस व बैटरी कक्ष एवं अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल) विकसित करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने रेलवे समपार फाटक संख्या 15/सी का भी निरीक्षण किया।

जंघई स्टेशन पर यात्री की मांग पर कार्रवाई

निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी
निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी

जंघई स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 एवं 3, शौचालय, प्रतीक्षालय, पूछताछ काउंटर, स्टेशन भवन एवं विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक यात्री द्वारा कोच की स्थिति दर्शाने वाले कोच पोजिशन बोर्ड लगाए जाने का अनुरोध भी किया गया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वाराणसी जंक्शन का भी लिया जायजा

निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी
निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी

इसके उपरांत DRM ने वाराणसी जंक्शन का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी
निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी

इस अवसर पर ADRM बृजेश यादव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी
निरीक्षण करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी

Comments are closed.