दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी, यूपी को होगा सबसे ज्यादा फायदा : रेल मंत्री
बुलेट ट्रेन अमीरों के लिए नहीं, गरीब और मध्यम परिवार के लिए भी है
Varanasi/Lucknow: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर काशी स्टेशन और नमो गंगा रेल-सह-सड़क ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया। रेल मंत्री ने कहा कि PM ने उत्तरी बुलेट कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है।
गरीब और मध्यम परिवार के लिए भी है बुलेट ट्रेन

उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर जल्द आने वाला है। दिल्ली से गुवाहाटी तक ये नया कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन अमीरों के लिए नहीं, गरीब और मध्यम परिवार के लिए भी है। विपक्ष भ्रम फैला रहा है, किराया फ्लाइट से भी कम होगा।
बुलेट ट्रेन से समय कितना लगेगा?

रेल मंत्री ने बताया कि-
– दिल्ली – आगरा : 59 मिनट
– दिल्ली – कानपुर : 1 घंटा 59 मिनट
– दिल्ली – लखनऊ : 2 घंटे 12 मिनट
– काशी – लखनऊ : 1 घंटा 21 मिनट
– काशी – पटना : 1 घंटा
– काशी – दिल्ली : 3 घंटे 35 मिनट
– वाराणसी – आगरा : 2 घंटे 24 मिनट
349.50 करोड़ की लागत से होगा काशी का कायाकल्प
रेल मंत्री ने बताया कि काशी स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।
– 2 नए स्टेशन भवन (जी+2), 10,358 वर्गमीटर प्रत्येक
– 10,622 वर्गमीटर का विशाल कॉनकोर्स
– 4 से बढ़कर 10 ट्रैक, 4 से बढ़कर 6 प्लेटफॉर्म
– 30 लिफ्ट, 23 एस्केलेटर, 26 सीढ़ियां
– यात्री क्षमता 1,954 से बढ़कर 13,261 प्रतिदिन
– ट्रेनें 16 जोड़ी से बढ़कर 36 जोड़ी
– 440 ECS पार्किंग (भविष्य में 800 तक)
– 3,100 यात्रियों के बैठने की क्षमता
नमो गंगा ब्रिज (रेल-सह-सड़क पुल):

– लंबाई: 1,074.6 मीटर, लागत: ₹1,380.87 करोड़
– 10 स्पैन, 9 पियर, 2 एबटमेंट
– नीचे 4 रेल लाइनें (2 अप, 2 डाउन), ऊपर 6 लेन सड़क
निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।
Comments are closed.