PNB लाया ‘उत्सव फेस्टिविटीज़ 2026’, खुदरा लोन पर बंपर ऑफर

होम लोन, कार लोन, मॉर्गेज लोन और पर्सनल लोन पर मिलेंगे स्पेशल छूट

17

Lucknow: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फेस्टिव सीजन के लिए अपना खास रिटेल लोन कैंपेन ‘PNB उत्सव फेस्टिविटीज 2026- सपनों का उत्सव, जीवन का उत्सव’ लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, मॉर्गेज लोन और पर्सनल लोन पर स्पेशल छूट और फायदे मिलेंगे।

मुख्य ऑफर्स

– होम लोन:
– प्रोसेसिंग / एडवांस / डॉक्यूमेंटेशन फीस पर 100% छूट
– ब्याज दर पर 5 BPS की छूट
– टेकओवर चार्ज पर पूरी छूट

– कार लोन:
– एडवांस / डॉक्यूमेंटेशन फीस पर पूरी छूट

– मॉर्गेज लोन:
– मौजूदा PNB होम लोन ग्राहकों को टॉप-अप पर 10 BPS की छूट

– प्रॉपर्टी पर लोन (माई प्रॉपर्टी):
– ₹15,000 तक का NEC/लीगल और वैल्यूएशन चार्ज PNB वहन करेगा

– होम लोन टेकओवर (₹25 लाख+):
– ₹15,000 तक का NEC/लीगल चार्ज बैंक वहन करेगा

त्योहारों के आकांक्षाओं को नई शुरुआत में बदलने का समय

PNB के महाप्रबंधक सुबोध कुमार ने कहा कि त्योहारों का मौसम आकांक्षाओं को नई शुरुआत में बदलने का समय है। इस अभियान से ग्राहक अपना घर, गाड़ी और अन्य सपनों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

Comments are closed.