त्योहारों पर उत्तर रेलवे चलाएगा दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ मंडल से होकर गुजरेंगी

अक्टूबर से दिसंबर के बीच चलेंगी ये ट्रेनें

13

Lucknow: त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने दो जोड़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें अक्टूबर से दिसंबर के बीच चलेंगी। सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, दोनों ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी सहित कोच होंगे।

1- 04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश – कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल

– संचालन: योग नगरी ऋषिकेश से 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार रात 10:20 बजे, कोलकाता से 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक हर रविवार दोपहर 1:55 बजे। दोनों तरफ 6-6 फेरे।

– कुल 18 कोच

– लखनऊ मंडल में ठहराव:

– अप में- आलमनगर 09:10/09:20, उटरेटिया 09:48/09:50, रायबरेली 11:33/11:35, प्रतापगढ़ 13:05/13:10, वाराणसी 16:00/16:10

– डाउन में- वाराणसी 05:05/05:15, प्रतापगढ़ 08:05/08:10, रायबरेली 09:55/10:00, उटरेटिया 11:30/11:32, आलमनगर 12:00/12:10

2- 04668/04667 अमृतसर- बरौनी फेस्टिवल स्पेशल

– संचालन: अमृतसर से 04 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार रात 8:10 बजे, बरौनी से 06 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक हर मंगलवार सुबह 5:05 बजे। दोनों तरफ 9-9 फेरे।

– कुल 20 कोच
– लखनऊ मंडल में ठहराव:

– अप में – आलमनगर 10:30/10:40, रायबरेली 12:30/12:35, प्रतापगढ़ 14:05/14:10, वाराणसी 16:50/17:00

– डाउन में – वाराणसी 15:05/15:15, प्रतापगढ़ 17:25/17:30, रायबरेली 19:10/19:15, आलमनगर 21:30/21:40

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए RailMadad या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

Comments are closed.