बाराबंकी जंक्शन पर विशेष अभियान में 187 अनियमित व बिना टिकट यात्री पकड़े
पकड़े गए सभी यात्रियों से कुल ₹1,75,195 की वसूली
Lucknow/Barabanki: बाराबंकी जंक्शन पर मंगलवार को विशेष जांच अभियान में 187 अनियमित/बिना टिकट के यात्री पकड़े गए। सभी से कुल ₹1,75,195 की वसूली की गई।
सीनियर DCM के निर्देशन व ACM के नेतृत्व में चला अभियान

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में यह अभियान चला। समर्थ गुप्ता के मुताबिक, बाराबंकी जं. स्टेशन पर पांच ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इन पांच ट्रेनों में हुई चेकिंग
इनमें दून एक्सप्रेस (13010), गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस (15065), गोरखपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई CSMT) अंत्योदय एक्सप्रेस (12597), गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस (15023) एवं गंगा सतलज एक्सप्रेस (13307) में जांच की गई।
14 रेलकर्मियों एवं 03 RPF के जवानों ने निभाई सक्रिय जिम्मेदारी

इस अभियान में 14 कर्मचारियों एवं 03 RPF के जवानों ने सक्रिय जिम्मेदारी निभाई। यात्रियों से सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा तथा रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की गई है। समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Comments are closed.