ADRM ने अकबरपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, विकास कार्यों का भी लिया जायजा

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ₹16.02 करोड़ की लागत से कराया जा रहा कार्य

12

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) नीलिमा सिंह ने शुक्रवार को अकबरपुर स्टेशन का निरीक्षण कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, यह विकास कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग ₹16.02 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश 

ADRM ने स्टेशन उन्नयन (Upgradation) और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान ADRM नीलिमा सिंह के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (FS) प्रशांत कुमार और अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे।

बेहतर प्रवेश व निकास द्वार का किया जा रहा विकास

वर्तमान स्टेशन भवन का पुनर्विकास, नए पोर्टिको का निर्माण, नया यात्री हॉल और बेहतर प्रवेश व निकास (Entry/Exit) द्वार का विकास किया जा रहा है। आधुनिक प्रतीक्षालय (Waiting Room), कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, शौचालय, और नए प्लेटफॉर्म शेल्टर आदि को विकसित किया जा रहा है। यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है।

स्टेशन परिसर को आकर्षक बनाने का प्रयास

एलईडी आधारित स्टेशन नेम बोर्ड, आधुनिक कोच गाइडेंस, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर को आकर्षक बनाने के लिए लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
इस कायाकल्प से अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाले समय में यात्रियों के लिए अधिक सुगम, आधुनिक और आकर्षक बनेगा।

Comments are closed.