रस्तोगी परामर्श केन्द्र का रक्तदान शिविर 11 को, ब्लड डोनर भी होंगे सम्मानित
वित्त मंत्री व लखनऊ के प्रभारी सुरेश कुमार खन्ना करेंगे
Lucknow: खाला बाजार स्थित रस्तोगी परामर्श केन्द्र के रक्तदान शिविर में ब्लड डोनरों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह जानकारी रस्तोगी स्वास्थ्य परीक्षण समिति के संस्थापक हरि जीवन रस्तोगी ने दी।
11 जून को इस शिविर का होगा आयोजन

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री रस्तोगी ने बताया कि 11 जून गुरुवार को इस शिविर का आयोजन होगा, जिसका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री व लखनऊ के प्रभारी सुरेश कुमार खन्ना उद्घाटन करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में KGMU के दंत विभाग के प्रोफेसर पवित्र रस्तोगी भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर युवा टीम के सदस्य प्रमोद रस्तोगी, हर्ष रस्तोगी और चंदन रस्तोगी भी उपस्थित थे।

Comments are closed.