होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बढ़ी डिमांड, फरवरी में 5.67 लाख यूनिट बिक्री के साथ मजबूत वृद्धि

पिछले वर्ष की तुलना में कुल बिक्री में 34% की सालाना वृद्धि दर्ज की

165

Lucknow: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने फरवरी 2026 में कुल 5,67,351 यूनिट की बिक्री दर्ज की। इसमें 5,13,190 यूनिट घरेलू बाजार में और 54,161 यूनिट निर्यात के रूप में शामिल हैं। कंपनी ने फरवरी 2025 की तुलना में 34% की सालाना वृद्धि दर्ज की।

HMSI के उत्पाद पोर्टफोलियो की मजबूत मांग

यह प्रदर्शन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में HMSI के उत्पाद पोर्टफोलियो की मजबूत मांग को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) की वर्ष-से-तारीख अवधि के दौरान, HSMI ने कुल 58,20,556 यूनिट की बिक्री दर्ज की। इसमें 52,37,169 यूनिट घरेलू बिक्री और 5,83,387 यूनिट निर्यात शामिल हैं।

Comments are closed.