अखण्ड आर्यावर्त महासभा ने जाहिरे को बनाया छत्तीसगढ़ महिला इकाई का अध्यक्ष

बागपत के रूपेश को सौंपी मेरठ मण्डल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

167

Lucknow: अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने मंगलवार को संगठन का विस्तार करते हुए शिव कुमारी जाहिरे को छत्तीसगढ़ महिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बागपत के रूपेश को मेरठ मण्डल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने किया संगठन का विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने संगठन का विस्तार करते हुए शिव कुमारी जाहिरे को महिला इकाई छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने भरोसा जताया कि जाहिरे संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिये तत्परता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन देशभर में अपने कदम तेजी से आगे बढ़ा रहा है, जाहिरे की नियक्ति भी इसी क्रम का हिस्सा है।

जाहिरे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जताया भरोसा

दूसरी ओर जाहिरे ने संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। कहा कि छत्तीसगढ़ में खासकर, महिलाओं के बीच संगठन की नीतियों और विचारों को फैलाएंगी। साथ ही साथ अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगी।

Comments are closed.