महेंद्र पार्क में धूमधाम से मना भाजपा नेता विनोद गुलिया का जन्मदिन

भंडारे में उमड़ा जनसमूह

40

नई दिल्ली।

महावीर एन्क्लेव वार्ड स्थित महेंद्र पार्क में भाजपा नेता विनोद गुलिया का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में समाजसेवी राहुल अग्रवाल ने विनोद गुलिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मधु विहार वार्ड के निगम पार्षद पवन राठी, महावीर एन्क्लेव वार्ड से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अजित सिंह तथा पोंसिंगीपुर से सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विनोद गुलिया को शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Comments are closed.