लखनऊ मण्डल के तीन अधिकारी ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2026’ से सम्मानित
DRM सुनील कुमार वर्मा व सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने दी बधाई
Lucknow: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंद्र कुमार व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) निरीक्षक चन्दना सिन्हा को ‘अति विशिष्ट रेलसेवा पुरस्कार–2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित समारोह मे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया।
DRM ने बधाई देते हुए बढ़ाया उत्साह, किया प्रोत्साहित
DRM सुनील कुमार वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सीख लेते हुए बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। हर साल क्षेत्रीय रेलवे, मण्डल, कार्यशालाएं, कारखाने, विभिन्न यूनिटों सहित रेल सेवा से जुड़े सभी स्थलों और विभागों में कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उल्लेखनीय एवं सर्वोत्तम सेवाओं के प्रतिफल के रूप में चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
इस सूची में लखनऊ मण्डल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु रेल अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया है-
महाकुंभ-2025 की सुरक्षित तैयारी:
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंद्र कुमार ने मण्डल में कोचिंग संपत्तियों के अनुरक्षण, संपत्ति उपयोगिता और परिचालन तत्परता को बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। महाकुंभ के दौरान प्रयाग तथा फाफामऊ स्टेशन पर अतिक्रमण हटा कर दोनों तरफ नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण तथा सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण कराया।
प्रभावशाली प्रबंधन और दक्षता की मिसाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा

देवेश शर्मा ने मंडल में कोचिंग संपत्तियों के अनुरक्षण, संपत्ति उपयोगिता एवं परिचालन तत्परता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।महाकुंभ-2025 के दौरान उन्होंने 40 अतिरिक्त रेकों की अग्रिम योजना बनाकर समय पर अनुरक्षण सुनिश्चित किया, जिससे प्रयागराज, अयोध्या एवं वाराणसी के बीच 300 से अधिक ट्रेनों का सुचारू संचालन संभव हो सका। उनके प्रयासों से आलमबाग कैरिज वर्कशॉप का उत्पादन 11.5% बढ़ा, जिससे कोचिंग परिचालन में महत्वपूर्ण सुधार हुआ।
नन्हे फरिश्ते अभियान की नायिका

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) निरीक्षक चन्दना सिन्हा के अथक प्रयासों से 2024-25 में बाल श्रम के लिए ले जा रहे 40 नाबालिक बच्चों को मुक्त कराया तथा ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत बच्चों के हितों के लिए आपने उल्लेखनीय कार्य किए है।
Comments are closed.