अयोध्या धाम जंक्शन पर ‘वात्सल्य कक्ष’ का शुभारंभ, माताएँ अपने बच्चों को करा सकेंगीं स्तनपान

माताओं-शिशुओं के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण

43

Ayodhya/Lucknow, Mukesh Kumar: उत्तर रेलवे के अयोध्या धाम जंक्शन पर ‘वात्सल्य कक्ष’ (बेबी फीडिंग रूम) का शुभारंभ किया गया है। जहाँ स्तनपान कराने वाली माताएँ सार्वजनिक या कार्यस्थलों पर अपने बच्चों को दूध पिला सकती हैं। यह सुविधा माताओं एवं शिशुओं के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

वात्सल्यकक्ष में माताओं के लिए गोपनीयता एवं सुविधा का रखा गया है विशेष ध्यान

Ayodhya
Ayodhya

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि
इस वात्सल्यकक्ष में माताओं के लिए गोपनीयता एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। कमरे में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छता, साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं ताकि माताएँ अपने शिशुओं की देखभाल सहजता से कर सकें।

यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए की गई यह पहल

Ayodhya
Ayodhya

भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई है। अयोध्या धाम जंक्शन, जो कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र है, पर इस प्रकार की सुविधा यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

Ayodhya
Ayodhya

 

Comments are closed.