सेवानिवृत्त लखनऊ मण्डल के 35 रेलकर्मी सम्मानित

वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी ने सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं के लिए जताया आभार

784

Lucknow, (Mukesh Kumar): उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के 35 कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर उन्हें विदाई दी गई।

सभी कर्मचारियों की सेवाओं के लिए जताया आभार

Lucknow
Lucknow

मंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर ने सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।

DRM ने की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

Lucknow
Lucknow

DRM सुनील कुमार वर्मा ने प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को अंतिम भुगतान का प्रपत्र प्रदान करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ये सभी कर्मचारी बीते सितंबर माह में सेवानिवृत्त हुए थे। इस दौरान सीनियर DCM कुलदीप तिवारी भी मौजूद रहे।

Comments are closed.