सूरत हाई-स्पीड रेल परियोजना स्थल पर भारत-जापान के रेल मंत्रियों का दौरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के भूमि, आधारभूत संरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्री महामहिम हिरोमासा नाकानो ने सूरत हाई-स्पीड रेल (HSR) निर्माण स्थल का संयुक्त दौरा किया

90

सूरत,
भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच सहयोग और मजबूत हुआ है। शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के भूमि, आधारभूत संरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्री महामहिम हिरोमासा नाकानो ने सूरत हाई-स्पीड रेल (HSR) निर्माण स्थल का संयुक्त दौरा किया।

महामहिम हिरोमासा नाकानो का सूरत हवाईअड्डे पर पारंपरिक गरबा से स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने परियोजना स्थल का जायजा लिया और निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ट्रैक स्लैब लेयिंग कार और ट्रैक स्लैब एडजस्टमेंट फैसिलिटी जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान दोनों मंत्रियों ने कार्य की गुणवत्ता और निर्माण की गति पर संतोष व्यक्त किया और इंजीनियरों एवं श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की।

यह दौरा भारत-जापान साझेदारी के गहरे होते संबंधों और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को तेज गति से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह परियोजना पूर्ण होने पर भारत को एशिया के चुनिंदा देशों की श्रेणी में लाएगी, जहाँ बुलेट ट्रेन जैसी हाई-स्पीड रेल सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

Comments are closed.