कश्मीर से आदर्श नगर दिल्ली के लिए पार्सल कार्गो ट्रेन का शुभारंभ, LG मनोज सिन्हा ने किया रवाना
आर्थिक विकास में योगदान देगी यह ट्रेन: LG सिन्हा
New Delhi, (Mukesh Kumar): कश्मीर घाटी के बड़गाम स्टेशन से आदर्श नगर दिल्ली के लिए 08 पार्सल वैन कोच रैपिड कार्गो ट्रेन शुरू की गई है। मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
प्रत्येक कोच की भार क्षमता 23 टन…
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस ट्रेन के प्रत्येक कोच की भार क्षमता 23 टन है। मौके पर कृषि मंत्री जावीद अहमद डार समेत रेल के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहे।
आर्थिक विकास में योगदान देगी यह ट्रेन: LG सिन्हा

उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में LG मनोज सिन्हा ने कहा, “हमें इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है, जो क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देगी। इस नई पार्सल कार्गो ट्रेन सेवा का उद्देश्य विभिन्न उत्पादों और वस्तुओं के लिए एक तेज़, सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन विकल्प प्रदान करना है। इससे माल को समय पर उनके गंतव्य तक पहुँचाने में मदद मिलेगी और रसद लागत में भी कमी आएगी।”
यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि और गर्व की बात: DRM
जम्मू मंडल के DRM विवेक कुमार ने कहा कि “यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि और गर्व की बात है कि भारतीय रेलवे राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है” और यह नई पार्सल कार्गो ट्रेन इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
ऑर्केस्ट्रा बैंड ने देशभक्ति दोनों पर बांधा समा
जम्मू-कश्मीर पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड ने मुख्य अतिथि के स्वागत में देशभक्ति की धुनें बजाईं, जिससे उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ी और माहौल राष्ट्रीय भावना से भर गया था।
ये सभी अफसर भी रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य डॉ. मनोज सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल, मुख्य प्रबंधक साकिब यूसुफ आदि शामिल रहे।
Comments are closed.