संजय सिंह बोलें- AAP UP में एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होने देगी
पहलगाम हमले में मारे गए सभी लोगों को शहीद का दर्जा मिले
इंडिन्यूज लाइन, कानपुर:
उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के खिलाफ AAP UP प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रविवार को सरकार द्वारा बंद किए गए लक्ष्मणपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नरवल का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से मिलकर उनका दुःख दर्द जाना। भारी बारिश के बावजूद सांसद संजय सिंह ने बच्चों और अभिभावकों के साथ पैदल यात्रा करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि कल तक इन बच्चों का स्कूल नहीं खोला गया तो आम आदमी पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी।
पहलगाम हमले में मारे गए सभी लोगों को शहीद का दर्जा मिले

संजय सिंह ने इसके बाद पहलगाम हादसे में शहीद होने वाले स्व. शुभम द्विवेदी के महाराजपुर स्थित घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा की पहलगाम हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों की एक ही मांग है कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए साथ ही उनके परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी पर भी सरकार को जल्द से जल्द करवाई करनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि इस विषय में प्रधानमंत्री जी को भी पत्र लिखूंगा और सदन में दोबारा जब भी अवसर मिलेगा, इस मांग को फ़िर उठाने का काम करूंगा।
AAP UP में एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होने देगी

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता और पार्टी के विरोध के कारण स्कूल बंद करने वाले निर्णय पर बैक फुट पर आई है अब एक किमी की परिधि से बाहर स्कूल को मर्ज नहीं किया जाएगा। साथ ही, अगर किसी स्कूल में 50 से अधिक छात्र हैं तो उसे भी मर्ज नहीं किया जाएगा। जो जनता की आंशिक जीत है। लेकिन जब तक प्रदेश के अंतिम स्कूल को भी बंद करने की योजना पूरी तरह रद्द नहीं हो जाती, तब तक यह आंदोलन रुकेगा नहीं।
संजय सिंह ने योगी सरकार को दी चेतावनी
संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि योगी सरकार के नए आदेश के मुताबिक एक किलोमीटर के दायरे में जो भी स्कूल पहले चरण में खोले जाने हैं उन्हें तुरंत खोला जाए और वहां बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं भी दी जाएं वरना आम आदमी पार्टी गांव-गांव में जाकर आंदोलन करेगी।
Comments are closed.