JJ कॉलोनी A-ब्लॉक दूर हो जाएगी समस्या, जानें कैसे होगा ये
दौरे पर पहुंचे मंत्री, दिया सीवर को दुरुस्त करने का सख्त निर्देश
नई दिल्ली
दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र विकासपुरी इलाके के जे.जे. कॉलोनी A-ब्लॉक पार्क में बीते 11 वर्षो से क्षतिग्रस्त पड़ी मेन सीवरेज लाइन के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विकास कार्यों के उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जे.जे कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोग पिछली सरकार से सीवर लाइन डालने की बीते 11 सालों से मांग कर रहे थे। पिछली सरकार की नाकामियों के चलते स्थानीय लोगों को सीवर जाम होने के साथ बरसात के मौसम में जल जमाव होने से भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। स्थानीय नागरिकों की परेशानी और उनकी वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए जे.जे. कॉलोनी A-ब्लॉक पार्क में मेन सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात के मौसम को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिया कि पूरे इलाके में कही भी जल जमाव की समस्या पैदा नहीं हो सके। ताकि बरसात के मौसम में जल-जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की समयपूर्व रोकथाम हो सके।
स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति और जल निकासी की व्यवस्था के साथ ही इलाके में बदहाल पड़े पार्को के जीर्णोद्धार जैसे कई विकास के काम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पिछली सरकार की नाकामी के चलते दिल्ली में विकास से जुड़े सभी कामकाज ठप पड़े हुए थे। साथ ही मंत्री ने विकासपुरी के कैंप कार्यालय में स्थानीय जनता के साथ जन संवाद किया। स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष अपने-अपने सुझाव और समस्याएं रखी, जिनमें सड़कों के पुनर्निर्माण, पानी का कम प्रेशर, पार्कों का रखरखाव, सीवर की सफाई आदि कराने की मांग की। मंत्री महोदय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर सभी काम जल्द से जल्द करवाने का आदेश दिए।
Comments are closed.