Azamgarh: विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्षा विभाग ने धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी, गौपूजन से समाज को देशी गाय को पालने और उनके संरक्षण की अपील
देशी नस्ल की गायों का पूजन करते हुए विधि विधान से हवन किया
Azamgarh, Upendra Kumar Pandey:
गोपाष्टमी उत्सव के अवसर पर विहिप गोरक्षा विभाग द्वारा आर्यमगढ़ में शनिवार को अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गौपूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। बिंद्रा बाजार के निकट रानीपुर रजमो स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल में पदाधिकारियों द्वारा देशी नस्ल की गायों का पूजन करते हुए विधि विधान से हवन किया गया।
सनातन संस्कृति में गोपाष्टमी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण
![]()
विहिप के प्रान्त संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया की सनातन संस्कृति में गोपाष्टमी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में गौचारण प्रारंभ किया था। जिसके उपलक्ष्य में गोपाष्टमी कार्यक्रम मनाया जाता है और रानी रजमो स्थित अस्थायी गौशाला आर्थिक रूप से स्वयं को समृद्ध कर रही है। उन्होंने बताया कि यहां कम्पोस्ट विधि से खाद बनाया जा रहा है। इसे किसानो को उचित मूल्य पर दिया जाता है। इसका अभिनंदन होना चाहिए।
Related Posts


