सुधरेंगे MCD स्कूलों के हालत, जानें कैसे दूर होंगी समस्याएं 

स्कूल का दौरा करने पहुंचे शिक्षा समिति के डिप्टी चेयरमैन अमित खरखड़ी, समस्याओं को देख अपनाया कड़ा रुख 

166

नई दिल्ली

MCD स्कूलों के हालत में जल्द सुधार होगा। स्कूलों में समस्याओं को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलेगा।

दरअसल, निगम में शिक्षा समिति के डिप्टी चेयरमैन बने अमित खरखड़ी ने नांगलोई जेजे कॉलोनी E ब्लॉक स्थित नगर निगम स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की जर्जर हालत को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति डिप्टी चेयरमैन चेयरमैन अमित खरखड़ी ने नरेला ज़ोन के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन (DDE) के साथ स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की इमारत की खस्ता हालत, साफ-सफाई की कमी, और साफ़ पीने के पानी की उचित व्यवस्था ना होने जैसी समस्याएं सामने आईं।

छात्रों ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों में स्कूल की व्यवस्था में भारी गिरावट आई है। इसका उनकी पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। डिप्टी चेयरमैन ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि स्कूल की स्थिति में तत्काल सुधार लाया जाए। विशेष रूप से भवन की मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था, शौचालयों की सफाई और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं अमित खरखड़ी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे दौरे जारी रहेंगे और यदि समयसीमा के भीतर सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंटीजेसी फंड, स्कूलों में गार्ड की व्यवस्था व सफाई कर्मचारियों की उचित नियुक्ति हमारी प्राथमिकता में रहेंगे। मौके पर मौजूद अभिभावकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनके बच्चों को एक सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

 

Comments are closed.