दिल्ली: हिरासत में लिए गए सोमनाथ भारती और AAP कार्यकर्ता, जानें क्या है मामला?

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ PM आवास का घेराव करने पहुंचे थे आम आदमी पार्टी के नेता

0 68

नई दिल्ली
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ PM हाउस का घेराव करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुबह करीब 10:00 बजे नई दिल्ली लोकसभा से AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला सहित अन्य विरोध प्रदर्शन करने के लिए पटेल चौक पर एकत्रित हुए थे। इसी दौरान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इन सभी AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
AAP कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नहीं चाहती कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की योजनाओं को पहले की तरह चलाते रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके पार्टी को कमजोर नहीं कर पाएंगे। आम आदमी पार्टी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.