लखनऊ KGMU में घूम रहे आवारा कुत्तों पर कार्रवाई, नगर निगम ने 23 को पकड़े, अब खड़े किए हाथ

KGMU में इंसान का कटा हाथ कुत्ता मुंह में दबाकर परिसर में घूमता पाया गया, हरकत में आया था संस्थान

0 61

लखनऊ
KGMU में इंसान का कटा हाथ कुत्ता मुंह में दबाकर परिसर में घूमता पाया गया था। इससे KGMU प्रशासन की बड़ी किरकिरी हुई थी। इसके बाद KGMU प्रशासन हरकत में आया। केजीएमयू में आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया। 16 से 20 मार्च के दौरान परिसर में अभियान चला। इसमें 23 आवारा कुत्ते पकड़े गए।
प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि पहले दिन आठ, दूसरे दिन पांच, तीसरे दिन छह कुत्ते पकड़े गए। 19 मार्च को अभियान के तहत एक भी कुत्ता नहीं पकड़ा गया। 20 मार्च को चार कुत्तों को टीम ने पकड़ा। उन्होंने बताया कि गेट पर सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आवारा कुत्ते परिसर में दाखिल न हो सके।
अब KGMU परिसर से कुत्ता पकडने के मसले पर नगर निगम ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में नगर निगम ने KGMU कुलसचिव को पत्र लिखा है। जिसमें कुत्ते रोकने के लिए खुद ही वैरिकेडिंग करने को कहा गया है। नगर निगम ने पत्र में कहा है कि KGMU प्रशासन गार्डों को निर्देश जारी करे। परिसर में उचित बैरिकेडिंग की जाए। सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया जाए। ताकि आवारा पशुओं को परिसर में आने से रोका जा सके।
करीब डेढ़ सप्ताह पहले इंसान का कटा हाथ कुत्ता मुंह में दबाकर परिवार में घूमता पाया गया था। इससे KGMU प्रशासन की बड़ी किरकिरी हुई थी। इसके बाद KGMU प्रशासन हरकत में आया। सात कर्मचारियों पर कार्रवाई की। लेकिन अभी भी जिम्मेदारों पर शिकंजा कसना बाकी है। बायो मेडिकल वेस्ट की गाड़ी बेपटरी है। इसे ठीक करने की जहमत अधिकारी नहीं उठा रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.