गांधी और शास्त्री जयंती पर DPRA प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने दी बधाई

समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आवाह्न

158

Lucknow: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर DPRA प्रवक्ता एवं लखनऊ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने राजधानी समेत सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

सत्य, अहिंसा के रास्ते पर चलने का आह्वान

अपने संदेश में राजीव कुमार ने कहा कि सत्य, अहिंसा, शांति और सहिष्णुता के शाश्वत संदेशवाहक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा त्याग, तपस्या, सादगी एवं राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक, लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर आप सभी को हृदय से नमन एवं अनन्त शुभकामनाएं।

‘ग्राम स्वराज’ और आत्मनिर्भरता का विचार आज भी देश की रीढ़

बापू ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनका ‘ग्राम स्वराज’ और आत्मनिर्भरता का विचार आज भी हमारे देश की रीढ़ है। वहीं सादा जीवन और उच्च विचार के धनी शास्त्री जी का नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी हमारे सुरक्षा बलों और अन्नदाताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

आज संकल्प लेने की अपील

आज इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि इन दोनों महान विभूतियों के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता बनाए रखेंगे तथा देश-प्रदेश के विकास में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे।

Comments are closed.