RO/ARO परीक्षा का पर्चा लीक कराने वाला मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार, STF ने इस तरह पकड़ा?

गिरफ्तार आरोपितों के पास दो लाख नकद, दो लग्जरी गाडिय़ां समेत कई दस्तावेज बरामद

0 53

लखनऊ, रिपोर्टर।
समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) का पर्चा लीक का मामला तेजी से चल रहा है। इसी बीच पर्चा लीक कराने के मामले में STF को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को एक और मास्टरमाइंड डॉ. शरद व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य मास्टरमाइन्ड राजीव नयन ने गिरफ्तार होने पर डॉ. शरद का नाम लिया था। डॉ. शरद इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं का पर्चा लीक कराने में शामिल रहा है। इस मामले में कई और लोग भी STF की रडार पर हैं। गिरफ्तार आरोपितों के पास दो लाख रुपये, दो लग्जरी गाडिय़ां समेत कई दस्तावेज मिले हैं।
STF के ADG अमिताभ यश के मुताबिक मास्टरमाइंड डॉ शरद सिंह पटेल मूल रूप से मिर्जापुर के चुनार का रहने वाला है। लखनऊ में वृन्दावन योजना स्थित लवनेस्ट अपार्टमेंट में रह रहा था। उसके साथ पकड़े गये लोगों में राजा बाजार निवासी अभिषेक शुक्ला, प्रयागराज के झूसी निवासी कमलेश कुमार पाल और प्रयागराज के कैंट निवासी अर्पित विनीत यशवंत हैं।
STF के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह ने बताया कि 14 मार्च को इस मामले में बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार सिंह और पारा स्थित GD मेमोरियल पब्लिक स्कूल का प्रबन्धक सौरभ शुक्ला को पकड़ा गया था। इन दोनों ने ही सबसे पहले राजीव नयन की अहम भूमिका का खुलासा किया था। इसके बाद ही दो अप्रैल को नोएडा में STF ने राजीव की पकड़ था। राजीव ने डॉ शरद को 25 लाख रुपये RO भर्ती परीक्षा का पर्चा बेचा था। इस दौरान ही अमित सिंह का नाम सामने आया था। अमित चार अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है। वह गोमतीनगर में कामर्स की कोचिंग चलाता था। अमित ने खुलासा किया था कि डॉ. शरद व
उसके साथियों ने पलासियो माल के पास चार लग्जरी गाडिय़ों में मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को लीक पर्चा पढ़वा कर उसका उत्तर रटवाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.