रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र के शिविर में 225 मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज
सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे
Lucknow: खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र के शिविर में रविवार को 225 मरीजों को इलाज मिला। इसमें सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे हुए थे। शिविर में एलोपैथ, होम्योपैथ व आयुर्वेद से जुड़े सभी विधाओं के चिकित्सकों ने मौके पर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया। मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में ये डॉक्टर हुए शामिल
शिविर में चेस्ट रोग के डॉ. विनय मिश्रा, मेडिकल कालेज में हड्डी के डॉ. देवर्षि रस्तोगी, हृदय के डॉ. हिमांशू रस्तोगी, शुगर के डॉ. संदीप अग्रवाल, हड्डी रोग होम्योपैथ के डॉ. पंकज श्रीवास्तव, आयुर्वेद के वैद्य अनूप भटनागर, नेत्र के डॉ. सुमित रस्तोगी, दन्त के डॉ. यश रस्तोगी ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर के दौरान सामान्य रोगों के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी परामर्श दिया गया।
उपचार के साथ जरूतमंद मरीजों की हुईं जांच
शिविर आयोजक एवं सत्यवादी हरिश्चन्द्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि उपचार के साथ जरूतमंद मरीजों की जांचें भी की गयीं, इनमें 55 मरीजों के शुगर की रैंडम व 60 की थायराइड जांच हुई। इसके अलावा, 45 मरीजों की ईसीजी जांच भी की गयी। हरी जीवन रस्तोगी के मुताबिक, यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
Comments are closed.