Ram Navami 2024: राम नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें कब होगा रामलला का सूर्य तिलक

0 100

नई दिल्ली

हिंदु धर्म में रामनवमी एक विशेष त्यौहार है। रामनवमी राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम उत्साह के साथ मनाया जाता है वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है । ऐसा माना जाता है कि इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ है। राम नवमी का पर्व चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। राम नवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाता है। राम नवमी पर भगवान राम की विशेष पूजा पूजा और आराधना की जाती है। इस दिन भगवान राम संग माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं राम नवमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा म नवमी तिथि 2024 दिक पंचांग की गणना के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से शुरू हो जाएगी। नवमी तिथि का समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल 2024 को मनाया जा जाएगा। राम नवमी शुभ मुहूर्त 2024 स वर्ष राम नवमी पर प्रभु श्रीराम की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय 17 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस तरह से राम नवमी पर पूजा के लिए कुल 2 घंटे और 35 मिनट का समय मिलेगा

राम नवमी को राम जन्मोत्सव के मौके पर रामलला का सूर्य तिलक भी किया जाएगा। आज दोपहर में ठीक 12:00 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए खास तैयारी की गई है। सूर्य तिलक का ट्रायल भी सफल हो चुका है। आइये जानते हैं आखिर राम लला का सूर्य तिलक किस तरह से किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.