Lok Sabha Elections: कश्मीरी पंडितों के लिए बनेंगे मतदान केंद्र , चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

0 138

नई दिल्ली

दिल्ली में आए विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए चार केंद्र बनाए जाएंगे। इसके जरिए वे अपने मूल निवास के संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार को वोट दे सकेंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग ने हाल ही में अधिसूचना जारी की है। दिल्ली में कश्मीरी पंडितों की संख्या करीब साठ हजार है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों का मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा गया है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के मतदान के लिए जम्मू में 21, उधमपुर में एक और दिल्ली में चार विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता दो तरह से मतदान कर सकते हैं। पहला एम-फॉर्म भर कर विशेष मतदान केंद्र में और दूसरा वह डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान कर सकते है, जिसके लिए उन्हें फॉर्म-12-सी भरना होगा। मतदाता सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) से वोट प्राप्त कर सकते हैं और इसे डाक मतपत्र प्रक्रिया के माध्यम से डाल सकते हैं।

Leave A Reply