फार्मासिस्टों के वेतन, पदोन्नति और सेवा संबंधी विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा
गोमतीनगर के रेनेंसा होटल में हुआ था चर्चा का आयोजन
Lucknow: फार्मेसिस्ट संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने 8 वें वेतन आयोग एवं उनके अधिकारियों से मंगलवार को गोमतीनगर स्थित रेनेंसा होटल में आयोजित कार्यक्रम में चर्चा की। इसके लिए आयोग की ओर से संगठन को आमंत्रित किया गया था।
वार्ता के दौरान डीपीए के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान वार्ता में डीपीए के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, आईएचपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरए गुप्ता, प्रवक्ता अनिल सचान प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह जानकारी डीपीए के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने दी। पांडेय ने बताया कि वार्ता के दौरान 8वें वेतन आयोग के समक्ष फार्मासिस्टों के वेतन, पदोन्नति और सेवा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। फार्मासिस्टों को लेवल 7 (4600 ग्रेड पे) देने की मांग तथ्यों सहित की गयी।
आयोग ने भी विस्तार से चर्चा कर स्थिति को समझा

आयोग ने भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर पूर्व एवं वर्तमान स्थिति को समझा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा फार्मासिस्टों के वेतन, पदोन्नति एवं सेवा के संबंध में बीते 10 जून को जारी भारत का राजपत्र भी आयोग को सौंपा एवं उस पर भी विस्तार से चर्चा की।
Comments are closed.