यूपी में हटाई गईं नर्स मेंटर के 33 महिला कर्मियों के समायोजन का आदेश, दूसरे पदों पर होगी नियुक्ति

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने NHM मिशन निदेशक को दिए आदेश

0 296

लखनऊ
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने NHM मिशन निदेशक को नर्स मेंटर के पद पर तैनात रहीं 33 महिला कर्मियों के समायोजन कराने का आदेश दिया है। कार्यरत 33 महिला कर्मचारियों की बीते 31 मार्च माह में सेवा समाप्ति कर दी गई थी। ट्यूटर या अन्य समकक्ष पद पर समायोजन के लिए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले महिला कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर गुहार लगाई थी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात करते पदाधिकारी

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के उत्तर प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने NHM मिशन निदेशक को नर्स मेंटर के पद पर तैनात रहीं 33 महिला कर्मियों के समायोजन कराने का आदेश दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों के साथ नर्स मेंटर की महिला कर्मी

प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव प्रवीण यादव, लखनऊ जिला अध्यक्ष डॉ. अभयानंद, महामंत्री संजय वर्मा तथा विभिन्न जनपदों से नर्स मेंटर यहां पहुंची थी।

प्रदेश अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों के साथ नर्स मेंटर की महिला कर्मी
Leave A Reply

Your email address will not be published.