Nitin Gadkari : टिकट के ऐलान के बाद जानें क्यों सोशल मीडिया पर क्यों छाए

विपक्ष ने किया था टिकट देने का दावा, पहली लिस्ट में नहीं आया था नाम

0 167

नई दिल्ली
2024 लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari के टिकट का ऐलान होने के साथ ही वह सोशल मीडिया पर छा गए। भाजपा ने एक बार फिर से उन्हें नागपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा की पहली लिस्ट में नाम न आने के बाद से विपक्ष उन्हें साधने का काम कर रहा था। विपक्ष गडकरी के भाजपा में कद को लेकर सवाल खड़े कर रहा था। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने तो इसे राज्य के नेताओं का अपमान तक बता दिया था। उद्धव ने गडकरी को एमवीए में आने के लिए कहा था।
लेकिन दूसरी लिस्ट में उनका नाम आने के बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं।

BJP की दूसरी लिस्ट जारी
मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल को टिकट
बीड से पंकजा मुंडे को टिकट
नागपुर से नितिन गडकरी को टिकट
करनाल से मनोहर लाल को टिकट

Leave A Reply