मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया- कांता कर्दम

भाजपा महिला मोर्चा की पहल, महिला मतदाताओं के कल्याण के कार्यों को बताएंगी

0 147

लखनऊ, रिपोर्टर।

उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा है कि यह देश के अंदर बड़े बदलाव का लोकसभा चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विदेश में भी हो रही है। ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच जाकर लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा को करना है। वह रविवार को मोहनलालगंज के सत्यशिव रिसार्ट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्तरीय भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त करने का कार्य किया है। उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन देकर आधी आबादी को धुएं से निजात दिलाया है एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर लखपति दीदी बनाने का कार्य मोदी जी कर रहे हैं। यह चुनाव देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव है।
सम्मलेन में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गयी। तय किया गया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मोर्चा की टीमें चुनाव दौरान महिला मतदाताओं के बीच जाएंगी और उन्हें बताएंगी कि महिलाओं के कल्याण के लिए इतने कार्य कभी किसी सरकार ने नहीं किए।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू रस्तोगी, महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी साधना जग्गी, लोकसभा संयोजक महिला मोर्चा सरोज सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉली सिंह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रतिभा वर्मा, डॉ. समता बाफिला, प्रियंका सिंह समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.