लखनऊ में युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, टेरा क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा

शव के शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी पुलिस

126

Lucknow, (Mukesh Kumar): BBD स्थित टेरा क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटकर एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने खुदकुशी की है या उसकी मौत हुई है। पुलिस उसके शव के शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी हुई है।

हादसे के बाद मच हड़कंप, अफरा-तफरी का माहौल

हादसे के बाद आसपास हड़कम्प मच गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। जानकारी के मुताबिक, सुबह 7 बजे के आसपास छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस (15053) गोमतीनगर की ओर जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हुआ। फिलहाल, BBD पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Comments are closed.