लखनऊ मंडल के DRM ने 12 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित
इन कर्मियों ने समय रहते खतरे को भाँपकर बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने माह अगस्त 2026 में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले 12 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, इन कर्मचारियों ने अपनी सजगता एवं तत्परता से समय रहते खतरे को भाँपकर बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसी सहजता से रेल परिचालन को बनाया जा सकता है सुरक्षित- DRM
इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि इसी प्रकार की सजगता से रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखा जा सकता है। समर्थ गुप्ता ने बताया कि इन कर्मचारियों ने अपनी सजगता, कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता का परिचय देते हुए ड्यूटी के दौरान समय रहते धुआँ, चिंगारी, हैंगिंग पार्ट, ब्रेक बाइन्डिंग तथा ट्रैक में बैलास्ट धंसने जैसी संभावित खामियों को सूझबूझ से पहचाना और तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए गाड़ियों को सुरक्षित रुकवाया, जिससे संभावित बड़ी रेल दुर्घटनाओं को सफलतापूर्वक टाला जा सका।
ये कर्मचारी हुए सम्मानित

1. मुकेश कुमार ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक/ब्लॉक हट ‘बी’
2. आकाश सरोज, पॉइंट्समैन/सरकोनी
3. गजाली रहमान, वरिष्ठ खंड अभियंता/वर्क्स उन्नाव
4. विनोद कुमार यादव, स्टेशन मास्टर/वीरापट्टी
5. अरूण कुमार वर्मा, पॉइंट्समैन/तालाखजूरी
6. सर्वजीत कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर/बाबतपुर
7. ललित कुमार, स्टेशन अधीक्षक/शिवपुर
8. इंद्राज यादव, ट्रेन मैनेजर/वाराणसी
9. दीपक विश्वकर्मा, पॉइंट्समैन/लोहता
10. सुजीत कुमार, पॉइंट्समैन/जौनपुर सिटी
11. मनीष कुमार सोनकर, पॉइंट्समैन-A/कपसेठी
12. राहुल कुमार, स्टेशन मास्टर/जैतीपुर
Comments are closed.