Lok Shabha Elections:BJP खुलेआम भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती हैं- संजय सिंह

आप’’ के ‘वॉकथॉन’ में दिल्ली ने देखा, मोदी वॉशिंग मशीन में कैसे धुलते हैं भ्रष्टाचारियों के दाग

0 23

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने रविवार सुबह राजेंद्र नगर में ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन के तहत वॉकथॉन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में उत्साहित युवाओं ने ‘‘आप’’ का झंडा और सीएम केजरीवाल के कटआउट के साथ शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मोदी वॉशिंग मशीन का डेमा भी दिखाया कि कैसे इस मशीन में डालने के बाद बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी धुलकर बेदाग हो जाते हैं। उन्होंने प्रतीक स्वरूप अजीत पवार, अशोक चौव्हान, प्रफुल्ल पटेल और नवीन जिंदल को मोदी वॉशिंग मशीन में डाला और वो नारंगी रंग में साफ-सुथरे बाहर निकले। वॉकथॉन में ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती, मेयर शैली ओबेरॉय, विधायक दुर्गेश पाठक, विधायक विशेष रवि और विधायक शिव चरण गोयल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

 

हम लोगों को बता रहे हैं कि कैसे मोदी वॉशिंग मशीन देश भर के भ्रष्टाचारियों को भाजपा में लाकर उनके दाग धो रही है- संजय सिंह

 

इस दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का वॉकथॉन एक बहुत अच्छा तरीका है। हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं और बता रहे हैं कि किस तरह मोदी वॉशिंग मशीन 2014 के बाद पूरे देश के भ्रष्टाचारियों को भाजपा के साथ मिलकार, उनका सहयोग लेकर और मंत्री बनाकर उनके भ्रष्टाचार के दाग को धुल रही है। यह कोई छोटा मामला नहीं है। खुद प्रधानमंत्री ने अशोक चौव्हान के लिए कहा कि कारगिल के विधवाओं के फ्लैट के पैसे खाए। प्रधानमंत्री ने अजीत पवार के लिए कहा कि 70 हजार करोड़ रुपए का सिंचाई घोटाला किया। खुद प्रधानमंत्री ने प्रफुल्ल पटेल के लिए कहा कि उनका संबंध इकबाल मिर्ची से हैं, जो दाउद इब्राहिम का आदमी है। ऐसे लोगों को मोदी जी अपनी पार्टी में मिला लिए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा के खिलाफ भाजपा छह महीने तक प्रदर्शन करती है। भाजपा उन पर वॉटर घोटाले का आरोप लगाकर बुकलेट जारी करती है। इसके बाद भी मोदी जी हिमंता बिश्वा सरमा को भाजपा में मिला लेते हैं और मुख्यमंत्री बना देते हैं। मोदी जी ने शुभेंदु अधिकारी, मुकुल राय, जनार्धन रेड्डी जैसे बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल कर लिया।

 

अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से जेल में डाला गया है, दिल्ली के लोग जेल का जवाब वोट से देंगे- संजय सिंह

 

संजय सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा हुआ कि चंदा दो-धंधा लो। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा ने रिश्वत लिया और धंधा दिया। जिन कंपनियों से रिश्वत ली गई, उनको मोदी सरकार द्वारा 3 लाख 8 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया है। कंपनियों पर ईडी-सीबीआई के छापे मारे गए और और उनसे रिश्वत ली गई। भाजपा ने इतना भ्रष्टाचार किया है कि भ्रष्टाचार के मामले में बीजेपी पाताल में घुस गई है। दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी का नाम भाजपा है और दुनिया के सबसे बड़े भ्रष्ट नेता के रूप में प्रधानमंत्री मोदी सामने आए हैं, जो भ्रष्टाचारियों के संरक्षक है। एक फिल्म आई थी अली बाबा 40 चोर, प्रधानमंत्री मोदी उसी की भूमिका में हैं। बीजेपी आज पूरे देश के सामने नंगी हो चुकी है। इन्होंने बेशर्मी की सारे हदें पार कर दी हैं। मोदी जी को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं है। बीजेपी जब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलती है तो लगता है ओसामा बिन लादेन और गब्बर सिंह अहिंसा पर उपदेश दे रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता को जगा रहे हैं। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को गलत तरीके से जेल में डाला गया है, दिल्ली के लोग जेल का जवाब वोट से देंगे और दिल्ली में सातों सीटें इंडिया गठबंधन की आएंगी।

 

पूरी दिल्ली कह रही है, काम करने वाले सांसदों को जीताकर संसद में भेजना है- गोपाल राय

 

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सबूत और एफआईआर के चुनाव के बीच उठाकर जेल में डाला दिया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरी दिल्ली की जनता में काफी गुस्सा है। दिल्ली के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत समाज का हर तबका अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से बेहद दुखी है। दिल्ली की जनता पूछ रही है कि भाजपा अपने काम के आधार पर वोट मांगने की जगह काम करने वाले मुख्यमंत्री को उठाकर जेल में क्यों डाल दिया? आज दिल्ली के हर कोने से एक ही आवाज उठ रही है कि भाजपा की इस तानाशाही को हटाना है और इस बार काम करने वाले सांसदों को जीताकर संसद के अंदर भेजना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, युवा अलग-अलग तरीके से अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के लोग जेल का जवाब वोट की ताकत से देने के लिए 25 मई का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों को जागरूक करने के लिए हर रविवार को वॉकथॉन कैंपेन शुरू किया गया है। इसमें सुबह-सुबह लोग पूरी उर्जा के साथ इकट्ठा हुए हैं। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि दिल्ली के लोग और युवा अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। भाजपा की इस तानाशाह सरकार को 25 मई को अपनी वोट की ताकत से जवाब देंगे।

 

भाजपा मोदी वॉशिंग मशीन में भ्रष्टाचारियों को डालती है और वो साफ-सुथरा होकर बाहर निकलते हैं- सौरभ भारद्वाज

 

वॉकथॉन के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने युवाओं को मोदी वॉशिंग मशीन के चमत्कारी गुण का डेमो भी दिया। उन्होंने कहा कि हम जगह-जगह मोदी वॉशिंग मशीन का डेमो दिखाकर लोगों को बताते हैं कि कैसे इस मशीन में भ्रष्टाचारियों को डाल कर साफ-सुथरा किया जाता है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई वर्षों से भ्रष्टाचार के उपर बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं। प्रधानमंत्री और देवेंद्र फड़नवीस ने अजीत पवार के भ्रष्टाचार पर भाषण दिया था। अजीत पवार पर 70 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। देवेंद्र फड़नवीस ने अजीत पवार के लिए चक्की पिसिंग का भाषण दिया था। अजीत पवार पहले एनसीपी में थे, फिर भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चौव्हान पर कारगिल की विधवाओं के लिए बनाई गई आदर्श सोसायटी में घोटाले का आरोप था। भाजपा इनके पीछे पड़ी थी। इनके उपर कई मुकदमें चल रहे थे। कांग्रेस में थे और मुख्यमंत्री रहे थे। प्रफुल्ल पटेल पर भाजपा ने कई साल तक आरोप लगाया कि इंडियन एयरलाइंस में हुए भ्रष्टाचार में प्रफुल्ल पटेल का हाथ था। हर सभा में भाजपा एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को ढेरों गालियां देती थी। इसी तरह नवीन जिंदल कोयला घोटाले में बड़े आरोपी थे और इन पर सीबीआई की जांच चल रही थी, लेकिन जब वो भाजपा में शामिल हो गए तो सारे दाग धुल गए।

 

भाजपा तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है और उससे देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है- शैली ओबेरॉय

 

शैली ओबेरॉय ने कहा कि आम आदमी पार्टी पढ़ी लिखी पार्टी है। हम एक वॉकथॉन के माध्यम से दिल्ली के मतदाताओं को उनके वोट की ताकत बात रहे हैं। बीजेपी तनाशाही तरीके से सरकार चला रही है, उससे लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। अब देश को बचाने की जरूरत है। युवा वर्ग हमारे देश की संपत्ति है। उन्हें समझाने की जरूरत है कि अगर वो अपने लिए रोजगार के अच्छे साधन चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन का साथ दें। ‘‘आप’’ में कई युवा नेता हैं। युवा ही देश को आगे ले जा सकते हैं। सही प्रत्याशियों का चुनाव बहुत जरूरी है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती हमारे प्रत्याशी हैं। ये मानवीय नगर से तीन बार के चुने हुए विधायक और सुप्रीम कोर्ट के बड़े बकील हैं। संसद में जनता के सही मुद्दे उठें, इसके लिए जनता को सही प्रत्याशी का चुनाव करना होगा। यह वॉकथॉन हमारे ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन का हिस्सा है। अब हमारे संविधान और लोकतंत्र को बचाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। असंवैधानिक तरीके से सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, वो जल्द बाहर आएंगे। जब अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे तो जनता बहुत खुश होगी। जनता सीएम अरविंद केजरीवाल से बहुत प्यार करती है।

 

पूरी दिल्ली का एक ही मकसद अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर लाना है- दुर्गेश पाठक

 

एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को एक फर्जी केस में बंद किया है, तब से पूरी दिल्ली और देश में लोग अपने-अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग हर जगह विरोध कर रहे हैं। कहीं रैली निकल रही है तो कहीं लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। हम देश में सत्याग्रह के तरीके से प्रदर्शन करके लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। आज राजेंद्र नगर विधानसभा में इस वॉकथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। सबका मकसद एक ही है कि अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर करो। साथ ही जिस तरह बीजेपी संविधान खत्म करने की कोशिश कर रही है और देश में हर जगह अन्याय हो रहा है लोग उसके खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

 

दिल्लीवालों ने देखा मोदी वॉशिंग मशीन में भ्रष्टाचारियों के दाग धुलने का डेमो

 

वॉकथॉन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने एक व्यक्ति को मोदी वॉशिंग मशीन के सामने लाए, जो 70 हजार करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में घिरा हुआ है। वो भ्रष्टाचार से बेहद परेशान है, चेहरा मुरझाया हुआ है, उसको नींद नहीं आती है, हमेशा सीबीआई-ईडी का डर सताता रहता है। अब वो मोदी वॉशिंग मशीन में धुलकर अपने सारे भ्रष्टाचार के दाग मिटाना चाहता है। उसे वॉशिंग मशीन में डाला गया और कुछ देर बाद धुल कर बेदाग बाहर आया। अब वो व्यक्ति कह रहा है कि मैं मोदी जी का बहुत करीबी बन गया है। वरना लोग मुझे भ्रष्टाचारी कहते थे। अब ये महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं। ईडी-सीबीआई के सारे मुकदमें ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं।

 

इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने प्रतीक तौर पर अशोक चौव्हान को सामने लाया। उनको भी मोदी वॉशिंग मशीन में डाला गया। कुछ देर धुलने के बाद वो भी बाहर नारंगी रंग की टी-शर्ट में साफ-सुथरा होकर बाहर आए। बाहर आकर अशोक चौव्हान बोले, अब भ्रष्टाचार दूर हो गया। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया।

 

सौरभ भारद्वाज ने प्रतीक के तौर पर तीसरे बड़े भ्रष्टाचारी प्रफुल्ल पटेल को सामने लाए। मोदी जी ने बताया था कि इनका इकबाल मिर्ची से भी संबंध है। जो ईडी-सीबीआई से डर कर भाजपा के सामने झुक गए और भाजपा में शामिल हो गए। उनको भी मोदी वॉशिंग मशीन में डाला गया। कुछ देर धुलने के बाद वो भी नारंगी रंग के टी-शर्ट में साफ होकर बाहर निकले।

 

सौरभ भारद्वाज ने चौथे बड़े भ्रष्टाचारी नवीन जिंदल के प्रतीक को बुलाया। नवीन जिंदल मुंह लटकाए सामने आए। सौरभ भारद्वाज ने पूछा, इतने परेशान क्यों हो? उसने कहा, भष्टाचार से बहुत परेशान हूं। उसको भी मोदी वॉशिंग मशीन में डाला गया और वो भी साफ-सुथरा होकर बाहर आ गया। अब वो भाजपा से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.