लोकसभा चुनाव- 2024: भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई सभी सीटें जीत रही है- ब्रजेश पाठक

पूरे देश में भाजपा की चल रही हवा, 400 पार का लक्ष्य हम हासिल करने जा रहे- उपमुख्यमंत्री

0 102

लखनऊ, रिपोर्टर।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई सभी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा की हवा चल रही है और इस चुनाव में 400 पार का लक्ष्य हम हासिल करने जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाता बेहद जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोग जाति-धर्म को दरकिनार कर वोट दे रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं।
लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिए आज शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इस चुनाव में प्रदेश की 8 सीट पर मतदाता मतों का प्रयोग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.