EVM से ही चुनाव कराने के पक्ष में कांग्रेस, फिर BJP नेताओं ने दिया यह जवाब? पढ़ें…!

भाजपा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार GPS राठौर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

0 51

लखनऊ
जलशक्ति मंत्री और भाजपा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार GPS राठौर ने कहा है कि दिन-रात EVM को गाली देने और बैलेट पेपर से चुनाव की वकालत करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में EVM से चुनाव कराने की बात कही है। साथ ही कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस घोषणा करती है, क्योंकि वह बस घोषणाएं करना ही जानती है। भाजपा संकल्प पत्र लाती है क्योंकि हम अपने संकल्प को पूरा करना जानते हैं। जनता को विश्वास है कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो लिखा हुआ है, वह पूरा होने की गारंटी है, क्योंकि इसके पीछे मोदी की गारंटी है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर वे संयुक्त प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो लोग जो भारत की तस्वीर और तकदीर को बदलने की बात कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने आजादी के 70 वर्षों तक देश की तस्वीर और तकदीर के साथ धोखा किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस वैसे भी झूठी घोषणाएं करने के लिए ही जानी जाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के घोषणापत्र में जो तस्वीरें प्रयोग की गई हैं, देश को बदनाम करने के लिए प्रदूषित नदी की फोटो लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वह तस्वीर भारत की नहीं, न्यूयॉर्क की बफेलो नदी की हैं। जो फोटो क्लाइमेट चेंज को लेकर यूज की गई है, वो थाईलैंड की है। चुटकी ली कि अभी- अभी राहुल गांधी थाईलैंड होकर आये हैं।
उन्होंने कहा कि दिन-रात EVM को गाली देने और बैलेट पेपर से चुनाव की वकालत करने वाली कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में EVM से चुनाव कराने की बात कही है। कहा कि राहुल गांधी अपने नामांकन के रोड शो में अपना झंडा भी उपयोग करने में हिचक रहे हैं क्योंकि कांग्रेस को अपनी पार्टी पर ही विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने 55 साल देश के साथ अन्याय किया, वो अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दे रहे हैं। एक तरफ झूठ का पुलिंदा तो दूसरी तरफ मोदी की गारंटी। कांग्रेस राज में पहले साक्षरता दर बहुत कम थी, इस कारण लोग उसकी बातों में आ जाते थे। अब मोदी सरकार आने के बाद से साक्षरता दर में इजाफा हुआ है इसलिए कोई भ्रम में नहीं फंसेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.