IRITM में जोनल रेलों के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकों के दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ

मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) में सदस्य डॉ. मनोज सिंह ने किया उद्घाटन

8

Lucknow: लखनऊ स्थित भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) में सोमवार को जोनल रेलों के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकों (Principal Chief Operations Managers–PCOMs) का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) में सदस्य डॉ. मनोज सिंह ने किया।

महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से किया स्वागत

Lucknow
Lucknow

इस दौरान संस्थान के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। 25 अगस्त को मंगलवार को इस सम्मेलन का समापन होगा। यह जानकारी प्रोफेसर (प्रशासन) कृष्णा तिवारी ने दी। आरडीएसओ महानिदेशक प्रभास दंसाना तथा रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (यातायात) देवेंद्र कुमार महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों को अपनाने पर जोर

Lucknow
Lucknow

डॉ. मनोज सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने, अवसंरचना एवं चल परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग, माल परिचालन को सुदृढ़ करने तथा रेल की प्रतिस्पर्धात्मकता एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों को अपनाने पर जोर दिया।
तकनीकी सत्रों का शुभारंभ यातायात परिवहन निदेशालय द्वारा प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें इस दौरान प्रमुख पहलुओं तथा इस क्षेत्र में उभरती प्रवृत्तियों पर जानकारी दी गई।

रेल में परिवहन के भविष्य के अवसरों एवं संभावनाओं पर विचार

Lucknow
Lucknow

इसके बाद विभिन्न जोनल रेलों के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकों ने प्रस्तुतियां दी, जिनमें रेल में परिवहन के भविष्य के अवसरों एवं संभावनाओं पर विचार साझा किए गए। इन प्रस्तुतियों में रेल परिवहन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने से संबंधित अनुभवों, दृष्टिकोणों तथा नवीन विचारों को भी साझा किया गया। डॉ. मनोज सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आईआरआईटीएम परिसर में पौधरोपण भी किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता तथा हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेल व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

वरिष्ठ रेल अधिकारियों को मिला महत्वपूर्ण मंच

Lucknow
Lucknow

सम्मेलन के पहले दिन वरिष्ठ रेल अधिकारियों को अपने अनुभव साझा करने, परिचालन संबंधी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने तथा रेल परिवहन एवं माल परिचालन की दक्षता, प्रतिस्पर्धात्मकता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से नवीन विचारों एवं कार्यनीतियों का आदान-प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया गया। सम्मेलन के दौरान बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSUs) एवं जोनल रेलों के अधिकारी एवं आईआरआईटीएम के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

 

Comments are closed.