सराहनीय! मां की पुण्यतिथि पर लावारिस शव का वारिस बनकर कराया दाहसंस्कार
समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह ने की यह नेक पहल
UP/Ghazipur: थाना खानपुर क्षेत्र में 05 अक्टूबर को पानी में मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव का समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह ने अपनी माता जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दाहसंस्कार कराया।
72 घण्टे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने पर कुंवर वीरेन्द्र सिंह ने कांस्टेबल कमल कुमार यादव के सहयोग से शव को मर्चरी रूम में रखवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। 72 घंटे बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी।
शुद्ध लकड़ी से जलाकर किया अंतिम दाहसंस्कार

इसके बाद गुरुवार को कुंवर वीरेन्द्र सिंह, ने कांस्टेबल कमल कुमार यादव और अंकित सिंह के सहयोग से शव को मर्चरी से ले जाकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद अति प्राचीन श्मशानघाट पर शुद्ध लकड़ी से जलाकर अंतिम दाहसंस्कार किया गया।
इन्होंने भी किया सहयोग
इस नेक कार्य में कृष्ण कुमार बॉसफोर, जमुना राजभर, भोलेनाथ, रवीन्द्र कुमार यादव और जितेन्द्र रामू राजभर आदि का सहयोग रहा।
Comments are closed.