पर्चे पर लिखी दवा अब आसानी से पढ़ सकेंगे मरीज, लखनऊ के 48 नगरीय PHC पर डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन सुविधा की शुरूआत
इससे न सिर्फ दवा लेने में सुविधा होगी बल्कि मरीजों का रिकॉर्ड भी रहेगा सुरक्षित- CMO
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
अब मरीजों को चिकित्सकों की लिखी दवाएं पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी और वह इसे आसानी से समझ सकेंगे। इसके साथ ही दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन भी उनके हेल्थ रिकॉर्ड में दर्ज रहेगा।
इसे सीधे मरीजों की आभा ID से जोड़ा जा रहा: CMO
इस सम्बन्ध में CMO डॉ. N.B. सिंह ने कहा कि जनपद में कुल 54 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) हैं इनमें से 48 UPHC पर डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा शुरू कर दी गयी है। इसे सीधे मरीजों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) ID से जोड़ा जा रहा है। इससे न सिर्फ दवा लेने में सुविधा होगी बल्कि मरीजों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा।
Related Posts
Comments are closed.