लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री कौशल किशोर ने भी किया नामांकन

भाजपा के समर्थन में देश की जनता उमड़ पड़ी है- कौशल किशोर

0 178
लखनऊ, रिपोर्टर।
लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने भी सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व लखनऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन किया था। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने रोड शो से कलेक्ट्रेट में नामांकन किया।
इस दौरान कौशल किशोर ने कहा कि भाजपा के समर्थन में देश की जनता उमड़ पड़ी है। इतना ही नहीं अपना दल, राष्ट्रीय लोक दल, सुभासपा पार्टी के लोग भी भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे।
इसके पीछे की वजह भारतीय जनता पार्टी का विकास रथ रहा। जिस पर सवार होकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हाथ जोड़ आमजन का अभिवादन करते रहे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में कमल का फूल और चेहरे पर मुस्कान लिए आमजन से जुड़े रहे। इसी विकास रथ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी सवार रहे।
यह रोड शो भाजपा मुख्यालय से निकाला गया था। जिसमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि शामिल रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.