DPA नेता अजय पाण्डेय ने नर्सेस संघ के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित, बोलें-नयी कार्यकारिणी काफी सक्षम

बलरामपुर अस्पताल स्थित नर्सेस कार्यालय पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी गई बधाई

100

Lucknow: राजकीय नर्सेस संघ की नयी कार्यकारिणी में 14 वीं बार प्रदेश महामंत्री पद पर अशोक कुमार निर्विरोध चुने गये हैं। मंगलवार को बलरामपुर अस्पताल स्थित नर्सेस कार्यालय पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कई संगठनों के प्रतिनिधि अपनी शुभकामना देने पहुंचे थे।

अजय कुमार पाण्डेय ने नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Lucknow
Lucknow

इनमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ने नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य संगठनों के कर्मचारी नेताओं ने अपने बयान में कहा कि नर्सें की कई समस्याओं को दूर कराने में नयी कार्यकारिणी काफी सक्षम है।

मौके पर ये सभी रहे मौजूद

Lucknow
Lucknow

मौके पर नर्सेस संघ के कोषाध्यक्ष गीतान्शु वर्मा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Comments are closed.